पितृ अमावस्या पर चित्रकूट में उमड़े लाखों श्रद्धालु, मंदाकिनी में स्नान कर की पंचकोसी परिक्रमा…

चित्रकूट। पितृ विसर्जनी अमावस्या पर शनिवार को धर्मनगरी चित्रकूट में लाखों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण किया। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरि पर्वत की पंचकोसी परिक्रमा की। सुबह से ही रामघाट, राघव प्रयाग घाट और परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु…
पितृ विसर्जनी अमावस्या पर मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों से श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचे। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन मंदाकिनी नदी में स्नान और पितरों का तर्पण करने से पुण्य प्राप्त होता है। इसी आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान किए और भगवान कामतानाथ के दर्शन किए।










