Edition

मझगवां में कांग्रेस की बाइक रैली, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जताया विरोध……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत तहसील कार्यालय तक निकाली रैली, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल…..

मझगवां, चित्रकूट। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को मझगवां में वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

रैली मझगवां के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची और इसके बाद तहसील कार्यालय तक निकाली गई। तहसील परिसर के बाहर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं चित्रकूट के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, सतना जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा, पूर्व विधायक कल्पना वर्मा, विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र गर्ग, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रितेश त्रिपाठी, गुड्डू सिंह, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता सिंह और राकेश गर्ग सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस ने इस आंदोलन के जरिए मताधिकार की सुरक्षा, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा का मुद्दा उठाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प भी लिया। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी के बीच आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर अपना राजनीतिक विरोध सार्वजनिक किया। मझगवां में रैली और पुतला दहन के साथ अभियान संपन्न हुआ।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!