Edition

रीवा में स्कूल संचालक और डॉक्टर के सूने घरों में चोरी, करीब एक करोड़ के सामान पर हाथ साफ करने का दावा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में स्कूल संचालक और डॉक्टर के सूने घरों में चोरी, करीब एक करोड़ के सामान पर हाथ साफ करने का दावा…

बेलौहन टोला में दो घरों को बनाया निशाना; CCTV में तीन संदिग्ध दिखे, पुलिस फुटेज के आधार पर कर रही पहचान..

रीवा के समान थाना क्षेत्र के बेलौहन टोला में बदमाशों ने स्कूल संचालक और डॉक्टर के सूने घरों को निशाना बनाया। स्कूल संचालक असीम कुमार सिंह और डॉक्टर सुरेंद्र कुमार दुबे के घरों में चोरी की वारदात हुई। दोनों परिवारों के सदस्य घर से बाहर थे। सोमवार दोपहर लौटने पर चोरी का पता चला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों घरों से नकदी, जेवर और अन्य सामान चोरी हुआ है। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

CCTV फुटेज में तीन संदिग्ध नजर आए….वारदात से जुड़े सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने और चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है।

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी….सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। एडिशनल एसपी भावना मरावी और सीएसपी राजीव पाठक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। फिलहाल चोरी गए सामान का विस्तृत आकलन और संदिग्धों की पहचान जांच का हिस्सा है।

#RewaNews #TheftCase #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!