Edition

बंटी रोमाणा को कनाडा में रोका गया, पंजाब में दर्ज केस बने वजह; एयरपोर्ट से वापस भेजे गए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 फरीदकोट
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं फरीदकोट के हलका इंचार्ज परमबंस सिंह बंटी रोमाणा को कनाडा में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली है। टोरंटो एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद रोमाणा को वापस भारत लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, कनाडाई अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनकी एंट्री रोक दी। इसके बाद रोमाणा ने दावा किया कि कनाडा के इमिग्रेशन विभाग को उनके खिलाफ एक शिकायत भेजी गई थी, जिसमें पंजाब में उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों और उनसे संबंधित अदालती कार्यवाही का उल्लेख किया गया था। 

रोमाणा का कहना है कि जिन मामलों का जिक्र शिकायत में किया गया, वे राजनीतिक गतिविधियों और विरोध प्रदर्शनों से जुड़े हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि शिकायत में उन्हें राजनीतिक उद्देश्य से कनाडा पहुंचने वाला बताया गया था, जिसके आधार पर उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

इस घटनाक्रम के बाद रोमाणा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ की गई शिकायत राजनीतिक प्रेरित है और इसका उद्देश्य उनकी गतिविधियों को प्रभावित करना है। 

Editor
Author: Editor

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें