सतना। अयोध्या में कारसेवा के दौरान बलिदान हुए कारसेवकों की स्मृति एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से बजरंग दल द्वारा जिला चिकित्सालय सतना में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के साथ जागरण सभा भी आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने कारसेवकों के बलिदान को याद करते हुए सेवा और मानवता के कार्यों में आगे आने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला अस्पताल के प्रशासक धीरेंद्र वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विक्रम चौधरी, लखन केसरवानी एवं डॉ. स्नेहलता मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत बजरंग दल के जिला संयोजक केशव शुक्ला, कार्यक्रम प्रभारी मनीष कुशवाहा एवं सह प्रभारी विकास सुखेजा ने भगवा दुपट्टा पहनाकर किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री रावेंद्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम प्रभारी मनीष कुशवाहा एवं सह प्रभारी विकास सुखेजा ने बताया कि बजरंग दल प्रतिवर्ष हुतात्मा दिवस के अवसर पर अयोध्या में 2 नवंबर 1992 को कारसेवा के दौरान बलिदान हुए कोठारी बंधुओं सहित कारसेवकों को श्रद्धापूर्वक याद करता है। संगठन सेवा, सुरक्षा और संस्कार के संकल्प के साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। सतना में रक्तदान के क्षेत्र में भी बजरंग दल अग्रणी संस्थाओं में शामिल है।
रक्तदान करने वाले दंपतियों ने दिया प्रेरक संदेश…
शिविर का विशेष आकर्षण दो दंपतियों द्वारा एक साथ रक्तदान करना रहा। समाज में रक्तदान के प्रति सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से डॉ. दीपक सोई एवं मनीषा सोई ने एक साथ रक्तदान किया। वहीं विश्व हिंदू परिषद से जुड़े सचिन शुक्ला एवं सुधा शुक्ला ने भी दंपती के रूप में रक्तदान कर मानव सेवा की प्रेरक मिसाल पेश की।
कार्यक्रम में विभाग मंत्री विपिन सिंह, डॉ. दीपक सोई, पार्षद अंशु तिवारी, रामजी गुप्ता, सागर गुप्ता, अमित कमरानी, राजबहादुर मिश्रा, सचिन शुक्ला, बबलू श्रीवास्तव, विवेक अग्निहोत्री, मेघा तिवारी एवं अंजली गुप्ता सहित बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर के माध्यम से संगठन ने कारसेवकों के बलिदान को स्मरण करने के साथ ही रक्तदान जैसे जीवनरक्षक कार्य के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया।