Edition

बाबर आजम के फैनबेस पर भड़के आजम खान, बोले- सोशल मीडिया पर मिलती हैं बेहद घटिया गालियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली
पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज आजम खान ने अपने देश के क्रिकेट फैंस के सोशल मीडिया व्यवहार पर तीखा हमला बोला है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि कैसे आयरलैंड के खिलाफ एक मैच के दौरान फैंस ने उन्हें इंटरनेट पर बेहद घिनौनी और दर्दनाक गालियां दीं। आजम का मानना है कि पाकिस्तान में कई खिलाड़ियों का फैनबेस काफी अनपढ़ और टॉक्सिक मानसिकता से भरा पड़ा है।

बाबर आजम का टॉक्सिक फैन बेस
आजम ने आयरलैंड के खिलाफ हुए एक मुकाबले का किस्सा सुनाया जहां वे पूर्व कप्तान बाबर आजम के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। उस घटना का जिक्र करते हुए आजम ने कहा, 'मैं आयरलैंड में बाबर के साथ बल्लेबाजी कर रहा था, वे शायद 75 रन बनाकर खेल रहे थे और हमें जीत के लिए 40 रन चाहिए थे। उसी दौरान किसी ने मेरी इंस्टाग्राम फोटो पर कमेंट किया कि अगर तुमने बाबर का शतक रोका, तो तुम्हारी मां मर जाएगी और तुम्हारे पिता को कैंसर हो जाएगा।' इस तरह की बातें लिखी गईं।'

आजम खान ने किया खुलासा
सोशल मीडिया की इस नफरत पर अपनी भड़ास निकालते हुए आजम ने आगे कहा, 'हमारे क्रिकेटरों के पास अनपढ़ फैनबेस है। बाबर या उनके खेल में कोई खराबी नहीं है, लेकिन उनका फैनबेस बहुत ज्यादा टॉक्सिक है। जब आप ऐसी चीजें देखते हैं, तो कोई ऐसी बातें कह भी कैसे सकता है?'

हार का ठीकरा मेरे सिर फोड़ा गया
इसके अलावा आजम ने 2024 के टी20 विश्व कप में भारत से मिली हार के बाद अपनी फिटनेस को लेकर हुई आलोचनाओं पर भी चुप्पी तोड़ी। उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की खराब परफॉर्मेंस पर दर्द बयां करते हुए उन्होंने कहा, '2024 वर्ल्ड कप में हर चीज का ठीकरा मेरे सिर पर फोड़ दिया गया। भाई, मैंने सिर्फ एक मैच खेला और महज एक गेंद का सामना किया। आप पूरे वर्ल्ड कप की नाकामी के लिए मुझे जिम्मेदार कैसे ठहरा सकते हैं?'

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!