Edition

GM फसलों के कानूनी पहलुओं पर अंकुर श्रोत्रिय का शोध, पीएचडी की उपाधि से हुए सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्वालियर
 एमिटी विश्वविद्यालय, ग्वालियर द्वारा अंकुर श्रोत्रिय को विधि विषय में पीएच.डी. (विद्यावाचस्पति) की उपाधि प्रदान की गई है।

अंकुर श्रोत्रिय ने अपना शोध कार्य
ए क्रिटिकल एनालिसिस ऑफ द लीगल इश्यूज़ रिलेटिंग टू जेनेटिकली मॉडिफाइड क्रॉप्स इन इंडिया विद स्पेशल रेफरेंस टू मध्य प्रदेश”* विषय पर पूर्ण किया। उनके शोध में भारत में आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलों से संबंधित विधिक मुद्दों, संवैधानिक प्रावधानों, पर्यावरणीय प्रभावों, जैव-सुरक्षा तथा किसानों एवं उपभोक्ताओं के अधिकारों का आलोचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया है।
अंकुर श्रोत्रिय , आई टी एम विश्वविद्यालय में सहा. प्राध्यापक पद पर कार्यरत हैं।
श्रोत्रिय ने अपनी इस शैक्षणिक उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं शुभचिंतको के आशीर्वाद, मार्गदर्शन और प्रेरणा को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर  शिक्षाविदों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!