Edition

बेटी के जन्म की खुशी के बीच अशोक ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोहाना.

घर में बेटी ने आंखें खोलीं तो हजारों किलोमीटर दूर जापान में पिता अशोक मलिक ने देश के लिए रजत पदक जीत लिया। परिवार में नन्हीं परी के आने की खुशियां थीं और जापान में अशोक देश का नाम रोशन करने के लिए दमखम दिखा रहे थे।

पत्नी गीतिका ने तीन दिन पहले बेटी को जन्म दिया था। इसी दौरान अशोक ने एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीतकर परिवार की खुशियां दोगुनी कर दीं। अशोक अभी तक बेटी का चेहरा ठीक से नहीं देख पाए हैं, लेकिन उन्होंने अपनी जीत उसे समर्पित की है। घर लौटने पर वह नन्हीं परी को पदक पहनाकर उसके जन्म की खुशी मनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पदक उनके लिए बेहद खास है। बेटी के जन्म और देश के लिए पदक जीतने की खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। गोहाना में मोर चौक के पास रहने वाले अशोक मलिक ने जापान में आयोजित एशियाई पैरा खेलों की पुरुषों की 65 किलो पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!