रीवा, 5 नवंबर। दीपावली के अवसर पर मध्यप्रदेश अग्रवाल महिला महासभा की रीवा इकाई द्वारा अर्बन ग्रिल, अली अहमद गैराज के पीछे दीपावली पूजन थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक और आकर्षक तरीके से पूजन थालियां सजाईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ महासभा की प्रदेशाध्यक्ष मीना बंसल ने किया। संभागीय अध्यक्ष गीता अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। प्रतियोगिता में महिलाओं ने विभिन्न प्रकार की साज-सज्जा के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और कलात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रदेशाध्यक्ष मीना बंसल ने कहा कि दीपावली आस्था, परंपरा और परिवार के साथ मिलकर उत्सव मनाने का पर्व है। ऐसे आयोजन सामाजिक सहभागिता के साथ सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं।










