सतना, 17 सितंबर। परशुराम कल्याण बोर्ड, मध्यप्रदेश शासन के महाकौशल प्रांत प्रभारी के रूप में पंडित रविकांत तिवारी की नियुक्ति के बाद गुरुवार को सतना में महासंगम शंखनाद रैली निकाली गई। रैली में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवा, वरिष्ठजन, प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। ब्राह्मण समाज के साथ सर्वसमाज की सहभागिता ने आयोजन को व्यापक स्वरूप दिया। शंखनाद और जयघोष के बीच निकली रैली का शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। कई जगह पुष्पवर्षा हुई तो कहीं प्रसाद वितरण कर रैली में शामिल लोगों का अभिनंदन किया गया। प्रेम नर्सिंग होम के पास भी बड़ी संख्या में समाजजनों ने एकजुट होकर रैली का स्वागत किया।

रैली को सफल बनाने के लिए पंडित रविकांत तिवारी पिछले कई दिनों से प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, युवाओं और सामाजिक लोगों से लगातार संपर्क कर रहे थे। उनके साथ अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी लोगों से संवाद कर रैली में सहभागिता का आह्वान किया। रैली में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति रही। उनकी मौजूदगी के दौरान समाजजनों और युवाओं में उत्साह दिखाई दिया।

आयोजन में सुभाष शर्मा, मनीष तिवारी, राजा तिवारी, टिंकू तिवारी, जयप्रकाश शर्मा, अवनीस शर्मा, प्रदीप पांडे, देवेंद्र तिवारी, अस्सू गर्ग, स्वतंत्र मिश्रा, विनय शुक्ला, शिवशंकर गर्ग, कृष्णा गर्ग, विक्रांत त्रिपाठी, शुभम तिवारी, स्वतंत्र मिश्रा, सत्येंद्र पांडे, महेंद्र अग्निहोत्री, विपिन त्रिवेदी, प्रमोद त्रिपाठी, प्रॉमिस त्रिपाठी, आदित्य मिश्रा, रामबाबू त्रिपाठी, नारायण तिवारी, संजू मिश्रा नवीन मिश्रा, मोहित मिश्रा, शिबू पांडे, आशीष तिवारी, अनुप्रिया सिटी कार, सौरभ पाठक, आनंद पांडे बगहा, प्रकाश शर्मा बरखेड़ा, सौरव पाठक, बृजेश मिश्रा, विक्कू भाई, रवि मिश्रा, गुड्डा पांडे, विपिन द्विवेदी, तुषार द्विवेदी, रितेश त्रिपाठी और धीरू मिश्रा सहित सैंकड़ो लोग शामिल रहे।

पंडित रविकांत तिवारी ने कहा कि समाज को जोड़ने, समाज की जरूरतों और समस्याओं को आगे बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सामाजिक सहभागिता और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने की बात कही।

रैली में युवाओं की भागीदारी, वरिष्ठजनों की मौजूदगी और सर्वसमाज का साथ आयोजन की प्रमुख विशेषता रहा। नियुक्ति के बाद निकली महासंगम शंखनाद रैली ने स्वागत, सहभागिता और सामूहिक भागीदारी के माध्यम से सामाजिक एकता, संवाद और जनकल्याण के लिए मिलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
जगह-जगह स्वागत के बाद भगवान परशुराम मंदिर धवारी में हुआ रैली का समापन…. महासंगम शंखनाद रैली के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर समाजजनों एवं सर्वसमाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। कई स्थानों पर प्रसाद का वितरण भी किया गया। उत्साह और सहभागिता के बीच रैली भगवान परशुराम मंदिर, धवारी पहुंची, जहां विधिवत रूप से रैली का समापन हुआ। समापन अवसर पर भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज के साथ सर्वसमाज के लोगों ने सहभागिता की। आयोजन में शामिल लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। रैली का समापन सामाजिक एकता, सहभागिता और आपसी सहयोग के संदेश के साथ हुआ।

ब्राह्मण वेशभूषा में बच्चों ने किया स्वागत… स्वागत कार्यक्रम के दौरान दर्जनों ब्राम्हण बच्चे भगवा वेशभूषा में शामिल हुए। बच्चों ने मंत्रोच्चार के साथ संगठन पदाधिकारियों का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। भगवा वस्त्रों में सजे बच्चों की सहभागिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।










