प्रवीण तोगड़िया दो दिवसीय दौरे पर सतना पहुंचे, धवारी चौराहे पर आतिशबाजी से स्वागत….

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया दो दिवसीय दौरे पर सतना पहुंचे। शनिवार रात धवारी चौराहे पर संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों ने आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम प्रवीण तोगड़िया रामपुर बघेलान के ग्राम कोठार पहुंचे थे। इसके बाद वे सतना शहर आए और धवारी पेट्रोल पंप के पास वार्ड क्रमांक 32 में दिलीप प्रजापति के यहां रात्रि विश्राम किया।
रविवार को उनके लिए शहर के विभिन्न इलाकों में कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इनमें टिकुरिया टोला, कोलगवां और चमन चौक शामिल हैं। दौरे के दौरान वे संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात करेंगे।
प्रवीण तोगड़िया के दौरे को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे रहे। उनके कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं के इंतजाम भी किए गए हैं।
#RewanchalRoshni #SatnaNews #PravinTogadia #VindhyaNews #MadhyaPradesh









