Edition

सतना में जल्द संभालेंगे यातायात उप पुलिस अधीक्षक का कार्यभार, संतोष कुमार मिश्रा को नर्मदापुरम में दी विदाई…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नर्मदापुरम से सतना स्थानांतरण, पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई………

सतना। नर्मदापुरम जिले में यातायात उप पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे संतोष कुमार मिश्रा का स्थानांतरण सतना किया गया है। स्थानांतरण के बाद नर्मदापुरम पुलिस कंट्रोल रूम में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। श्री मिश्रा जल्द सतना पहुंचकर नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री मिश्रा के कार्यकाल को सराहा। अधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सतना में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने कहा कि श्री मिश्रा ने निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बड़े आयोजनों एवं पर्वों के दौरान यातायात प्रबंधन में उनका योगदान सराहनीय रहा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने कहा कि श्री मिश्रा की कार्यशैली टीम भावना और संवेदनशीलता से जुड़ी रही तथा उनके प्रयासों से यातायात व्यवस्था में सकारात्मक सुधार हुए।

समारोह में एसडीओपी जितेंद्र पाठक, उप पुलिस अधीक्षक पूजा लक्षकार, रक्षित निरीक्षक नरेंद्र त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक सूरज जमरा, यातायात थाना प्रभारी सुनीता पटेल, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रवीण मालवीय, सूबेदार ईशान रिछारिया सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री मिश्रा के स्वस्थ एवं सफल भविष्य की कामना की।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!