Edition

भरण-पोषण पर हाईकोर्ट का बड़ा बयान, पत्नी की आर्थिक आत्मनिर्भरता को लेकर कही अहम बात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रतलाम

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने भरण-पोषण के एक मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि पत्नी को निष्क्रिय जीवन नहीं जीना चाहिए। वह पति से मिलने वाले गुजारा भत्ते की सहायता के साथ आजीविका के लिए खुद भी कुछ कमा सकती है।

जस्टिस आलोक अवस्थी की एकलपीठ ने इंदौर फैमिली कोर्ट द्वारा तय 25 हजार रुपये महीने का भत्ता बरकरार रखते हुए पति-पत्नी दोनों की याचिकाएं खारिज कर दीं।
1998 में हुआ था विवाह, 2022 में विवाद के बाद छोड़ा घर

दंपती का विवाह 21 नवंबर 1998 को रतलाम में सिख रीति-रिवाज से हुआ था। उनकी एक बेटी और एक बेटा है, दोनों बालिग हैं। पत्नी ने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि 2021 में उसे घर से निकाल दिया गया।

परिजनों की समझाइश पर दोनों फिर साथ रहने लगे, लेकिन 15 अक्टूबर 2022 को विवाद के बाद उसे घर छोड़ना पड़ा। करीब एक साल तक भरण-पोषण की व्यवस्था नहीं होने पर उसने फैमिली कोर्ट में 50 हजार रुपये महीने की मांग की। फैमिली कोर्ट ने पांच जून 2026 को 25 हजार रुपये तय किए।

हाई कोर्ट में दोनों पक्षों के तर्क

हाई कोर्ट में पत्नी की ओर से कहा गया कि पति पेट्रोल पंप मालिक है, अन्य स्रोतों से भी कमाता है और उसकी आय पर ठीक से विचार नहीं हुआ। पति का तर्क था कि पत्नी बिना ठोस कारण अलग रह रही है, वह शिक्षित है और ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं कि वह कमाती नहीं है। पति ने परिवार के साथ पेट्रोल पंप चलाने और करीब 70 हजार रुपये महीना कमाने की बात स्वीकारी थी।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!