Edition

जिला पंचायत में अनियमितताओं के आरोप! विपक्षी सदस्य देंगे अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक प्रतिनिधि रितेश त्रिपाठी ने कहा- जिला पंचायत भाजपा की प्राइवेट कंपनी बनकर रह गई, मंगलवार को सीईओ से मिलकर रखेंगे मांगें…

सतना। जिला पंचायत के सामान्य सम्मेलन में एजेंडे और आर्थिक अनियमितताओं को लेकर विपक्षी सदस्यों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सतना विधायक प्रतिनिधि रितेश त्रिपाठी ने जिला पंचायत के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि सदन में विपक्षी सदस्यों की बातों को पर्याप्त स्थान नहीं दिया जा रहा है और सत्ता पक्ष के दबाव में निर्णय लिए जा रहे हैं।

रितेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सम्मेलन के एजेंडे में अधिकांश सदस्यों के सवालों को शामिल नहीं किया गया, जबकि कुछ ऐसे विषय शामिल किए गए जिनका आम जनता से सीधा संबंध नहीं है। उन्होंने 15वें वित्त, डीएमएफ और पंचम वित्त सहित विभिन्न मदों की राशि के उपयोग में भी अनियमितता का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिला पंचायत की बैठकों में विपक्षी सदस्यों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया जाता और कई बार उनके माइक बंद कर दिए जाते हैं। वहीं आदिवासी सदस्यों के क्षेत्र की विकास राशि के उपयोग को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।

विपक्षी सदस्यों का कहना है कि इन मुद्दों को लेकर मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ से मुलाकात कर अपनी बात रखी जाएगी। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ या मांगों को अनसुना किया गया तो बुधवार से जिला पंचायत परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

इस दौरान जानवी संतोष यादव, लक्ष्मी मवासी, विमला कोल, एकता सिंह सहित अन्य विपक्षी सदस्य और विधायक प्रतिनिधि रितेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!