Edition

पन्ना में किसानों और आदिवासियों ने निकाली रैली, 11 मांगों का ज्ञापन सौंपा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में किसानों और आदिवासियों ने निकाली रैली, 11 मांगों का ज्ञापन सौंपा….

पन्ना में संविधान दिवस पर जय किसान संगठन के नेतृत्व में किसानों, आदिवासियों और प्रभावित ग्रामीणों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली निकाली। गुरुवार को छत्रसाल पार्क से कलेक्ट्रेट तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने अपर कलेक्टर मधुवंत राव धुर्वे को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

केन-बेतवा परियोजना के मुआवजे का मुद्दा…संगठन नेता अमित भटनागर ने आरोप लगाया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित लोगों के मकान टूटने के बावजूद उन्हें समय पर मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने ललितपुर-सिंगरौली रेल मार्ग के कारण सिंचित जमीन असिंचित होने और माझगवां व रूंझ परियोजनाओं का काम धीमा होने का मुद्दा भी उठाया।

पट्टे और वन अधिकारों की मांग…ज्ञापन में कनेरी गांव के लोगों को 18 साल से पट्टे नहीं मिलने, पाठा, प्रतापपुर और छतेही में वन अधिकारों, खेतों की घेराबंदी और जमीन पर लंबे समय से रह रहे परिवारों से जुड़े विवादों को शामिल किया गया। पुरुषोत्तम नगर में करीब 30 साल से रह रहे कमजोर वर्ग के परिवारों को मकान खाली करने और उन्हें तोड़ने के नोटिस दिए जाने पर भी संगठन ने आपत्ति जताई।

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी…भटनागर ने प्रशासन और पुलिस पर जनसमस्याओं को लेकर लोगों की आवाज दबाने का आरोप लगाया। संगठन के मुताबिक, प्रशासन ने ज्ञापन पर जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कुछ दिनों में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर महा आंदोलन किया जाएगा।

#RewanchalRoshni #PannaNews #FarmersProtest #TribalRights #MadhyaPradeshNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!