रीवा-सीधी मार्ग पर डंपर और पिकअप की भिड़ंत, चालक की मौत; मेडिकल वेस्ट लेकर जा रही थी गाड़ी…

रीवा। रीवा-सीधी मार्ग पर गुढ़ थाना क्षेत्र के रानीबाग के पास गुरुवार रात डंपर और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद मेडिकल वेस्ट लेकर जा रही पिकअप सड़क पर पलट गई और चालक वाहन के नीचे दब गया।
मृतक की पहचान मनगवां निवासी सुमित शुक्ला के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही गुढ़ थाना पुलिस, तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।\

जेसीबी की मदद से निकाला गया शव…हादसे के बाद पिकअप पलटकर सड़क पर गिर गई थी, जिससे चालक उसके नीचे दब गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से वाहन को सीधा कराया। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
डंपर जब्त, पुलिस ने शुरू की जांच…पुलिस ने दुर्घटना में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है। चालक की मौत के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
#RewanchalRoshni #RewaNews #RoadAccident #SidhiRewaRoad #MadhyaPradeshNews









