रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में युवक का शव मिला, लिव-इन में रहता था मृतक; मौत की वजह अज्ञात…

रीवा। रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पुष्पराज नगर निवासी अमित चौधरी के रूप में हुई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, अमित कबाड़ी मोहल्ले में एक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस युवक की मौत से पहले की गतिविधियों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है।
सभी पहलुओं से जांच कर रही पुलिस…कबाड़ी मोहल्ला पहले भी अवैध नशीली कफ सिरप के कारोबार को लेकर चर्चा में रहा है। हालांकि, फिलहाल युवक की मौत और इस कारोबार के बीच कोई संबंध सामने नहीं आया है।
थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने बताया कि अमित एक युवती के साथ रहता था। उसकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। युवती से भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
#RewanchalRoshni #RewaNews #RewaCrime #MadhyaPradeshNews #BreakingNews









