Edition

इको टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण में राजगीर सफारी की पहल को मिलेगा बड़ा सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना
 बिहार में इको टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिलने जा रही है। राजगीर जू एवं नेचर सफारी को सतत इको टूरिज्म और शासन में नवाचार की पहल के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की इस परियोजना को 19 दिसंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में राज्य में पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को नई पहचान देगी।

सरकार ने राजगीर जू एवं नेचर सफारी ने पर्यटन को मनोरंजन तक सीमित रखने के बजाय इसे वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण शिक्षा से जोड़ने का अनूठा प्रयास किया है। लगभग 191.12 हेक्टेयर में फैली राजगीर जू सफारी बिहार की पहली जू सफारी है, जिसका उद्घाटन 16 फरवरी 2022 को हुआ था। यहां शेर, बाघ, भालू, तेंदुआ और शाकाहारी वन्यजीवों के लिए अलग-अलग सफारी जोन विकसित किए गए है। इसके अलावा एक्सोटिक एवियरी, वन्यजीव व्याख्या केंद्र, 180 डिग्री थिएटर और ओपन थिएटर जैसी सुविधाएं भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।

रोमांच और प्रकृति का अनूठा संगम
लगभग 550 हेक्टेयर में विस्तारित राजगीर नेचर सफारी पर्यटकों को प्रकृति के बीच रोमांचक अनुभव प्रदान करती है। यहां ग्लास स्काईवॉक ब्रिज, सस्पेंशन ब्रिज, जिपलाइन, स्काई बाइकिंग, बटरफ्लाई पार्क, औषधीय उद्यान और कैक्टस गार्डन जैसी सुविधाएं विकसित की गई है। इन गतिविधियों के माध्यम से पर्यटन के साथ प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

तकनीक से मजबूत हुई प्रबंधन व्यवस्था
जू एवं नेचर सफारी में पर्यटकों की सुविधा और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। क्यूआर कोड आधारित टिकटिंग, स्लॉट प्रबंधन, सफारी वाहनों की रियल टाइम जीपीएस ट्रैकिंग, केंद्रीय नियंत्रण कक्ष और सीसीटीवी निगरानी जैसी व्यवस्थाएं लागू है। डिजिटल स्टोरीटेलिंग और इंटरैक्टिव माध्यमों से पर्यटकों को जैव विविधता एवं वन्यजीव संरक्षण की जानकारी भी दी जाती है। तकनीक के बेहतर इस्तेमाल के लिए जू सफारी के निदेशक राम सुंदर एम को सितंबर महीने में 'बेस्ट यूज ऑफ टेक्नोलॉजी' सम्मान भी मिल चुका है।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!