Edition

महानगरी एक्सप्रेस का कोच अनफिट, सतना में ढाई घंटे रुकी ट्रेन…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महानगरी एक्सप्रेस का कोच अनफिट, सतना में ढाई घंटे रुकी ट्रेन…

सतना। बनारस से मुंबई जा रही महानगरी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में हॉट एक्सल की समस्या सामने आने के बाद रेलवे ने उसे अनफिट घोषित कर दिया। सतना स्टेशन पर जांच के बाद कोच को ट्रेन से अलग करने का निर्णय लिया गया। इसमें सफर कर रहे करीब 120 यात्रियों को एस-1 और एस-3 कोच में शिफ्ट किया गया। इस प्रक्रिया के चलते ट्रेन करीब ढाई घंटे स्टेशन पर खड़ी रही।

मानिकपुर-सतना के बीच आई तकनीकी खराबी…जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 22178 महानगरी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में हॉट एक्सल की समस्या मानिकपुर और सतना के बीच सामने आई थी। बुधवार शाम 5:10 बजे ट्रेन सतना जंक्शन पहुंची। करीब 5:30 बजे जांच के दौरान तकनीकी खराबी की पुष्टि हुई। इसके बाद रेलवे ने कोच को हटाकर जबलपुर से दूसरा कोच लगाने के निर्देश दिए।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को कोच बदलने की जानकारी दी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को दूसरे कोच में स्थानांतरित किया गया।

ढाई घंटे प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही ट्रेन…एस-2 कोच हटाने और नई व्यवस्था करने के कारण महानगरी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर करीब ढाई घंटे खड़ी रही। इसका असर दूसरी ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस (12427) सतना स्टेशन पर करीब पौने दो घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा शटल और रीवा-इतवारी ट्रेन के प्लेटफॉर्म में भी बदलाव करना पड़ा।

स्टेशन पर बढ़ी यात्रियों की भीड़…शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक ट्रेनों की देरी और प्लेटफॉर्म में बदलाव के कारण स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। लिफ्ट और एस्केलेटर वाले पैदल पुल पर भी आवाजाही प्रभावित हुई। स्थिति को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने यात्रियों को व्यवस्थित करने और प्लेटफॉर्म पर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।

#SatnaNews #IndianRailways #TrainNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!