Edition

सतना में टावर वैगन की चपेट में आई छात्रा, हालत गंभीर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में टावर वैगन की चपेट में आई छात्रा, हालत गंभीर…

सतना। शहर के नजीराबाद में गुरुवार दोपहर रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवती टावर वैगन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रीवा रेफर किया गया है। घायल युवती की पहचान खुशी बागरी के रूप में हुई है।

धवारी में किराए के कमरे में रहकर करती है पढ़ाई…जानकारी के अनुसार, खुशी बागरी सतना के धवारी इलाके में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करती है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह नजीराबाद में रेलवे पटरी के किनारे चल रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही टावर वैगन की चपेट में आ गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

लोको पायलट ने RPF को दी सूचना..घटना के बाद टावर वैगन के लोको पायलट ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सूचना दी। इसी दौरान अलीम खान ने रेलवे ट्रैक के किनारे युवती को घायल अवस्था में देखा। उन्होंने सिटी कोतवाली पुलिस की मदद से युवती को जिला अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

रीवा रेफर, पुलिस जुटा रही जानकारी..सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा ने बताया कि युवती रेलवे पटरी के किनारे चल रही थी, तभी टावर वैगन की चपेट में आकर घायल हो गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रीवा रेफर किया गया है। पुलिस घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है।

#SatnaNews #RailwayAccident #MadhyaPradeshNews #RewaNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!