सतना में आरक्षक पर अपहरण और फिरौती मांगने का आरोप….

सतना। रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में एक युवक को चाकू मारकर अगवा करने और बंधक बनाकर 50 हजार रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पुलिस आरक्षक विवेक सिंह के रूप में हुई है, जो एसपी के स्पेशल दस्ते सुपर-30 में तैनात बताया जा रहा है। मामले में उसके तीन अन्य साथी फरार हैं।

रास्ते में रोककर युवक को मारा चाकू…जानकारी के अनुसार, टिकुरिया माधवगढ़ निवासी ऋषभ सिंह (38) टोयोटा एजेंसी में सुपरवाइजर हैं। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात वह एजेंसी से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे डी पॉल स्कूल, माधवगढ़ के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और पैर में चाकू मार दिया।










