Edition

हरियाणा में बदला मौसम, अंबाला समेत चार जिलों में कोहरे की चेतावनी जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिसार
 मौसम में परिवर्तन के साथ ही वीरवार को प्रदेश के चार जिले अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल जिले में कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं महेंद्रगढ़ का रात का तापमान 7.8 डिग्री तक पहुंच गया। कोहरे के अलर्ट के साथ वाहन चालकों से आराम से वाहन चलाने की अपील की है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ ही दिन के समय धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आस पास चल रहा है।

मौसम साफ होने पर एक्यूआइ में भी सुधार हुआ है। आने वाले दिनों में दो दिन तक कोहरा छाने के साथ ही सड़क पर वाहन आराम से चलाने की अपील की गई है।

पानीपत में सुबह-शाम बढ़ी ठंड
पानीपत में नवंबर माह समाप्त होने में अब एक सप्ताह ही शेष है, लेकिन इस बार सर्दी की रफ्तार पिछले साल के मुकाबले धीमी नजर आ रही है। सुबह और शाम के समय ही ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दोपहर में तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। पिछले साल 25 नवंबर 2025 को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि इस बार बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा।

पिछले साल के मुकाबले दिन का तापमान चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रात के तापमान में दोनों साल लगभग समानता है। पिछले साल 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री था, जबकि इस बार भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बार दिन में ठंड का असर कम है, जबकि रात और सुबह के समय सर्दी महसूस होने लगी है। लोग सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनकर निकलने लगे हैं। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 120 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!