सतना। ठंड के मौसम में सेवा और परंपरा की मिसाल पेश करते हुए ब्राह्मण एकता समन्वय समिति ने बुधवार को सोहावल स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में अध्ययनरत बटुकों के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बटुकों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए, वहीं मंदिर के गुरुजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रीति विश्वकर्मा ने बटुकों को अपने हाथों से गर्म वस्त्र पहनाए। सेवा कार्य के दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी बटुकों के बीच पहुंचकर उनकी जरूरतों का ध्यान रखा। आयोजन का उद्देश्य ठंड के मौसम में बटुकों को राहत देने के साथ धार्मिक परंपराओं से जुड़े गुरुओं के प्रति सम्मान व्यक्त करना रहा।










