Edition

क्रिकेट में नई पहल, महिला और पुरुष खिलाड़ी साथ खेलेंगे T20 लीग, जहीर खान ने मिलाया हाथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 नई दिल्ली 

क्रिकेट के मैदान पर अब महिला और पुरुष खिलाड़ी एक ही टीम से खेलते हुए नजर आएंगे. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान की सह-स्वामित्व वाली कंपनी एंकर स्पोर्ट्स एबी (Anchor Sports AB) और जर्मन क्रिकेट फेडरेशन (Deutscher Cricket Bund) ने मिलकर 'Equal' नाम की मिक्स्ड जेंडर टी20 लीग (Mixed-Gender T20 League) शुरू करने का ऐलान किया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल अगस्त में किया जाएगा। 

इस लीग में पांच टीमें हिस्सा लेंगी. इसका मकसद पुरुष और महिला पेशेवर क्रिकेटरों को एक साथ टी20 फॉर्मेट में खेलने का मौका देना है. इस लीग को जर्मनी की क्रिकेट संचालन संस्था के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है। 

जहीर खान ने इस पहल को क्रिकेट के विस्तार की दिशा में अहम कदम बताया. उन्होंने कहा- क्रिकेट में लोगों को एक साथ लाने की ताकत है. खासकर यूरोप जैसे उभरते बाजारों में इस खेल की लोकप्रियता इस बात पर निर्भर करेगी कि हम इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक कितनी आसानी से पहुंचा पाते हैं। 

उन्होंने आगे कहा- Equal जैसी पहल इसी दिशा में अहम कदम है. इसके जरिए अलग-अलग जेंडर के लोगों को इस खेल में हिस्सा लेने, योगदान देने और क्रिकेट के विकास का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। 

ऐसा होगा लीग का फॉर्मेट
टूर्नामेंट के शुरुआती फॉर्मेट में पांच टीमें कुल 12 टी20 मुकाबले खेलेंगी. हर टीम में 18 खिलाड़ी होंगे. हालांकि, मैदान पर उतरने वाली प्लेइंग इलेवन में खिलाड़ियों का अनुपात तय किया गया है. इसमें छह महिला और पांच पुरुष क्रिकेटर शामिल होंगे. इस तरह हर मुकाबले में महिला और पुरुष खिलाड़ी एक साथ अपनी टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!