Edition

रीवा संजय गांधी अस्पताल में मरीज के परिजन से मारपीट का आरोप, जातिसूचक टिप्पणी की शिकायत…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा संजय गांधी अस्पताल में मरीज के परिजन से मारपीट का आरोप, जातिसूचक टिप्पणी की शिकायत…

पीड़ित

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में मरीज के लिए खाना लेकर पहुंचे एक परिजन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर अस्पताल के गेट पर खाना अंदर ले जाने को लेकर विवाद हुआ। पीड़ित कृष्णकांत वर्मा ने सुरक्षा गार्ड पर मारपीट करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

खाना अंदर ले जाने को लेकर हुआ विवाद…कृष्णकांत वर्मा के मुताबिक, वह अस्पताल में भर्ती मानसी साकेत के लिए खाना लेकर पहुंचे थे। उन्होंने गार्ड से खाना अंदर देकर तुरंत लौटने की अनुमति मांगी। आरोप है कि इसी दौरान मरीज का नाम पूछने के बाद गार्ड ने जातिसूचक टिप्पणी की और उनके साथ मारपीट की।

अमहिया थाने में शिकायत, जांच की बात…घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित ने अमहिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जांच कराने की बात कही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

#RewaNews #SanjayGandhiHospital #MadhyaPradeshNews #HospitalNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!