Edition

मैहर में कचरा डालने के विवाद में परिवार पर हमला, पिता-पुत्र समेत 4 घायल..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में कचरा डालने के विवाद में परिवार पर हमला, पिता-पुत्र समेत 4 घायल…

मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के खैरा गांव में घर के खुले टैंक में कचरा डालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर तीन लोगों ने एक ही परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हो गए। सभी का मैहर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शिकायत करने जाते समय रास्ते में रोका…घायल रामनिवास पटेल (50) के मुताबिक, रविवार शाम टैंक में कचरा डालने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान 70 वर्षीय रानीबाई पटेल के साथ भी मारपीट की गई। सोमवार दोपहर रामनिवास अपने बेटों के साथ शिकायत करने कोतवाली जा रहे थे। तभी धतूरा के पास अमृतलाल पटेल, नंदू पटेल और अरुण पटेल ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

चार लोग घायल, पुलिस कर रही जांच…हमले में रामनिवास पटेल, उनके बेटे शनित पटेल (16), अनिल पटेल (22) और परिवार की एक अन्य सदस्य घायल हुईं। परिजनों ने सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया और कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

#MaiharNews #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #LocalNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!