Edition

सतना-चित्रकूट मार्ग पर यात्री बस पलटी, एक की मौत; 5 यात्री घायल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सतना-चित्रकूट मार्ग पर यात्री बस पलटी, एक की मौत; 5 यात्री घायल…

सतना। सतना-चित्रकूट मार्ग पर मंगलवार को कोठी थाना क्षेत्र के बगिया के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 से 5 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया।

जानकारी के अनुसार, गैवीनाथ ट्रेवल्स की बस सतना से बिरसिंहपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान बगिया के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में मदद की और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, यातायात बहाल….सूचना मिलते ही कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मौके पर लगे जाम को खुलवाकर यातायात बहाल कराया।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #RoadAccident #BreakingNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!