Edition

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दिखा दुर्लभ पैंगोलिन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दिखा दुर्लभ पैंगोलिन

काफी समय बाद प्राकृतिक रहवास में नजर आया वन्यजीव
 क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने की पुष्टि
बांधवगढ़

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को दुर्लभ पैंगोलिन दिखाई दिया। जंगल की झाड़ियों के बीच विचरण करते इस वन्यजीव को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। काफी समय बाद पैंगोलिन के दिखाई देने की पुष्टि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने की है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में इस दुर्लभ वन्यजीव का दिखाई देना जैव-विविधता की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। पर्यटकों के लिए भी यह सफारी के रोमांच को बढ़ा वाला शुभ समाचार है।

मैहर निवासी पर्यटक अंकुल त्रिपाठी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर जंगल की झाड़ियों के बीच धीरे-धीरे चलते पैंगोलिन पर पड़ी। लंबे समय बाद पर्यटकों को यह वन्यजीव अपने प्राकृतिक रहवास में देखने का अवसर मिला।

पैंगोलिन एक विशिष्ट वन्यजीव है, जो मुख्य रूप से दीमक और चींटियां खाता है। भोजन की तलाश में यह जमीन पर विचरण करता है। इसकी सबसे खास विशेषता इसके शरीर पर पाये जाने वालसे कठोर शल्क हैं, जो इसे सुरक्षा प्रदान करते हैं। खतरे का आभास होने पर यह अपने शरीर को गेंद के आकार में समेट लेता है।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!