Edition

ग्रेच्युटी के नियमों में बड़ा बदलाव, पांच साल से कम सेवा वाले कर्मचारियों को राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़.

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कहा है कि पांच साल की सेवा पूरी न करने पर भी कर्मचारी ग्रेच्युटी की हकदार हो सकती है, यदि उसने पांचवें वर्ष में 240 दिन से अधिक काम किया हो। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस्तीफा देने से यह अधिकार समाप्त नहीं होता।

हाई कोर्ट ने एमएस टेनॉन फैसिलिटी मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गुस्ग्राम की याचिका खारिज कर ग्रेच्युटी देने के आदेशों में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया। महिला कर्मचारी 22 सितंबर 2014 को कंपनी में मानव संसाधन प्रमुख नियुक्त हुई थी। उसने दो अप्रैल 2019 को ईमेल से 60 दिन का नोटिस देकर इस्तीफा दिया।

कंपनी ने उसी दिन इस्तीफा स्वीकार कर कार्यमुक्ति की तारीख 30 अप्रैल 2019 तय की और नोटिस अवधि के शेष समय के बदले एक महीने का वेतन दिया। 28 मई 2019 को कंपनी ने उसे सेवा प्रमाणपत्र और कार्यमुक्ति पत्र जारी किया।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!