मऊगंज में स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पीछे से मारी टक्कर…

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार राजकुमार साकेत की मौत हो गई। घटना रात करीब 8:45 बजे ग्राम अकौरी में पताल गंगा स्कूल के सामने हुई। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, तेज रफ्तार स्कूटी ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राजकुमार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
परिजनों को फोन पर मिली सूचना…रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम छुहिया निवासी आशीष कुमार साकेत को महेवा निवासी बृजभान साकेत ने फोन कर हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलने पर आशीष परिजनों के साथ घटनास्थल पहुंचे, जहां राजकुमार मृत अवस्था में मिले। उनकी हीरो स्प्लेंडर बाइक भी क्षतिग्रस्त थी।
पुलिस ने दर्ज किया मामला,सूचनाकर्ता के मुताबिक, स्कूटी चालक कटरा की ओर से तेज गति और लापरवाही से आया था और उसने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। नईगढ़ी पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्कूटी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#MauganjNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #LatestNews #RewanchalRoshni









