पार्षद के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन, 70 वर्षों से रह रहे परिवारों का उठाया मुद्दा….

सतना। सतना एयरपोर्ट विस्तार के लिए चल रही कार्रवाई के बीच प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर नगर निगम वार्ड क्रमांक 23 की पार्षद कुसुमकली शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।










