Edition

मैहर में शुरू हुआ वाहन फिटनेस सेंटर, अब जांच के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने किया शुभारंभ, सोमवार से शुरू होगी वाहनों की फिटनेस जांच…..

मैहर, 22 नवंबर। मैहर जिले के वाहन मालिकों के लिए अब फिटनेस जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। रविवार को मैहर में मध्यप्रदेश परिवहन विभाग से प्रमाणित वाहन फिटनेस सेंटर का शुभारंभ विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने किया।

अब तक वाहनों की फिटनेस जांच के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर रहना पड़ता था। नए सेंटर के शुरू होने से वाहन मालिकों, ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों को इस प्रक्रिया के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय और आने-जाने का खर्च भी कम होगा।

सेंटर में निर्धारित मानकों के अनुसार आधुनिक उपकरणों से वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। मालवाहक वाहनों और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह सुविधा खास तौर पर उपयोगी होगी।

सोमवार से शुरू होगी जांच…. फिटनेस सेंटर पर सोमवार से वाहनों की जांच शुरू कर दी जाएगी। स्थानीय स्तर पर यह सुविधा मिलने से फिटनेस प्रमाणन की प्रक्रिया अब मैहर में ही पूरी हो सकेगी। परिवहन सेवाओं के विस्तार की दिशा में इसे जिले के लिए एक उपयोगी सुविधा माना जा रहा है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!