सतना में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट…

सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटौड़ा, पोस्ट कुआं बाबूपुर में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
जानकारी के अनुसार, घटना में लक्ष्मी रजक, सरस्वती रजक, गुड़िया रजक और अंकित रजक घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष ने छोटे लाल रजक, रामू रजक, मनीष रजक और रजनी रजक पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। बताया गया है कि विवाद की वजह जमीन को लेकर आपसी विवाद है।
चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया…मारपीट की घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। फिलहाल पुलिस की जांच और कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni #VindhyaNews









