Edition

सतना में अकवान तूफान का असर, दिनभर छाए रहे बादल; कई इलाकों में बूंदाबांदी, तापमान 3 डिग्री गिरा..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में अकवान तूफान का असर, दिनभर छाए रहे बादल; कई इलाकों में बूंदाबांदी, तापमान 3 डिग्री गिरा…

सतना। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय अकवान तूफान का असर सतना के मौसम पर देखने को मिला। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। दोपहर बाद जिले के कई इलाकों में रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। शाम के समय सतना शहर के कुछ हिस्सों में भी हल्की फुहारें पड़ीं। मौसम में आए बदलाव के कारण दिन के समय भी ठंड का अहसास हुआ और लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

रामपुर, चित्रकूट समेत कई इलाकों में बारिश…मौसम में बदलाव का असर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दिखाई दिया। रामपुर, मझगवां, चित्रकूट और कोटर में दोपहर के बाद रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई। वहीं नागौद और सिंहपुर में देर रात तक आसमान में बादल छाए रहे।

अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम…मौसम में बदलाव के बीच सतना का अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री गिरकर 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं के चलते दिन और रात दोनों समय ठंड का असर बढ़ गया।

रविवार को भी बूंदाबांदी की संभावना…मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय अकवान तूफान कमजोर होकर झारखंड के आसपास कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके प्रभाव से सतना सहित रीवा संभाग में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, रविवार को भी आसमान में बादल बने रह सकते हैं। जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश की फुहारें पड़ने की संभावना है।

#SatnaWeather #SatnaNews #MadhyaPradeshWeather #RewaNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!