Edition

12 दिसंबर को भोपाल में जुटेगा विपक्षी गठबंधन, SIR के खिलाफ करेंगे शक्ति प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल
 मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने अपने आंदोलन को देशभर में विस्तार देने की तैयारी कर ली है। अब तक दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे गठबंधन के नेता विभिन्न राज्यों की राजधानियों में रैलियां आयोजित करेंगे। इस अभियान की शुरुआत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से होगी।

इंडी गठबंधन की ओर से 12 दिसंबर को भोपाल में बड़ी रैली आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

दिल्ली की बैठक में तैयार हुई आंदोलन की रणनीति
गुरुवार को दिल्ली में हुई बैठक में एसआईआर के खिलाफ जारी आंदोलन को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 दिसंबर को भोपाल में इंडी गठबंधन की विशाल रैली आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही वोट रक्षक मार्च निकालने की भी योजना बनाई गई है। इसी तरह के कार्यक्रम देश के अन्य राज्यों की राजधानियों में भी आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रैली की पुष्टि करते हुए बताया कि इसमें इंडी गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के नेता हिस्सा लेंगे। उन्होंने रैली में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया। प्रदेश कांग्रेस संगठन ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले एक-दो दिनों में वरिष्ठ नेताओं की बैठक आयोजित कर जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी।

दिसंबर के पहले सप्ताह में भोपाल पहुंचेगी AICC की टीम
सूत्रों के अनुसार, रैली की तैयारियों का जायजा लेने और प्रदेश कांग्रेस को दिशा-निर्देश देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की टीम दिसंबर के पहले सप्ताह में भोपाल पहुंचेगी। टीम के मार्गदर्शन में ही प्रदेश कांग्रेस इकाई रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देगी।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!