Edition

रीवा में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नाबालिग को नागपुर ले जाने का आरोप, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद नाबालिग को नागपुर ले जाने का आरोप, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार…

रीवा। जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग से दोस्ती कर उसे बहला-फुसलाकर नागपुर ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने ग्राम हरदी निवासी 19 वर्षीय युवक अंकित उर्फ गौरव रावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बालिका के बयान के आधार पर पहले से दर्ज अपहरण के प्रकरण में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ था अपहरण का मामला…पुलिस के मुताबिक, मामले की शुरुआत तब हुई जब नाबालिग बालिका अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत सेमरिया थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को बालिका के महाराष्ट्र के नागपुर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे वहां से दस्तयाब कर सुरक्षित वापस लाया।

बालिका के बयान के बाद बढ़ाई गईं धाराएं…नागपुर से लौटने के बाद महिला पुलिस अधिकारी और न्यायालय के समक्ष बालिका के बयान दर्ज कराए गए। पुलिस के अनुसार, बालिका ने अपने बयान में आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान अंकित उर्फ गौरव रावत से हुई थी। इसके बाद युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ नागपुर ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया।

बालिका के बयानों के आधार पर पुलिस ने अपहरण के मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित धाराएं जोड़ीं।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…सेमरिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल के मुताबिक, पुलिस ने बालिका को नागपुर से वापस लाने के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

#RewaNews #POCSOAct #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!