Edition

जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले तो विद्युत मंडल का घेराव करेंगे किसान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। किसान अधिकार संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जैतवारा विद्युत मंडल में कार्यपालन अभियंता सतना के नाम ज्ञापन सौंपकर चूंघ और आसपास के गांवों में किसानों की विद्युत संबंधी समस्याओं से अवगत कराया।

समिति के संरक्षक विपिन सिंह ने आरोप लगाया कि किसानों के जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने में पात्र-अपात्र के नाम पर जिम्मेदारों द्वारा पैसे की मांग की जाती है और ट्रांसफार्मर कई-कई महीने तक नहीं बदले जाते। उन्होंने कहा कि खेती के महत्वपूर्ण समय में किसानों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।

समिति ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए तो जैतवारा एवं आसपास के गांवों के किसान विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव करेंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में विपिन सिंह, सत्य प्रकाश द्विवेदी, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र सिंह और सुशील सिंह शामिल रहे।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!