Edition

सतना में 6 साल की बच्ची से अश्लील हरकत के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में 6 साल की बच्ची से अश्लील हरकत के आरोप में आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल…

सतना। जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शैलू कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से ही वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार था। करीब तीन दिन बाद गांव लौटने पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे पकड़ लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

16 नवंबर को हुई थी घटना…पुलिस के अनुसार, घटना 16 नवंबर की है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला…घटना की शिकायत मिलने के बाद सिंहपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

तीन दिन से जंगल में छिपे होने की जानकारी….

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले तीन दिनों से जंगल में छिपा हुआ था। गुरुवार को वह खाना-पानी का इंतजाम करने के लिए गांव लौटा। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय में पेश कर जेल भेजा…

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

#SatnaNews #POCSOAct #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!