Edition

सतना में बाइक से 72 लीटर अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार; रीवा ले जाई जा रही थी खेप…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में बाइक से 72 लीटर अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार; रीवा ले जाई जा रही थी खेप….

सतना। जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए 72 लीटर शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक पुलिस को देखकर फरार हो गया। जब्त शराब की कीमत 30 हजार 400 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइक भी जब्त की है।

सगौनी बाइपास पर पुलिस ने की कार्रवाई….पुलिस के अनुसार, गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सगौनी बाइपास स्थित पुल के नीचे से बाइक के जरिए शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की। इसी दौरान दो युवक बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर पीछे बैठा युवक चलती बाइक से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। पुलिस ने बाइक चला रहे युवक को पकड़ लिया।

बाइक से बरामद हुईं शराब की 8 पेटियां…पकड़े गए युवक की पहचान देवरा क्रमांक-2 निवासी अनिल कुशवाहा (29) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान बाइक से बंधी झाल में रखी शराब की 8 पेटियां बरामद की गईं। इनमें कुल 400 पाव यानी 72 लीटर शराब थी। पुलिस ने इसकी कीमत 30 हजार 400 रुपये आंकी है। इसके अलावा करीब एक लाख रुपये कीमत की बाइक भी जब्त की गई है। इस तरह जब्त शराब और बाइक की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 30 हजार 400 रुपये बताई गई है।

रीवा में बिक्री के लिए ले जा रहे थे शराब…पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अनिल कुशवाहा ने फरार साथी की पहचान सोनू सिंह निवासी नरौरा, थाना चोरहटा, जिला रीवा के रूप में बताई। पुलिस का कहना है कि दोनों शराब को अवैध बिक्री के उद्देश्य से सोनू के गांव ले जा रहे थे।

 

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज…रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने अनिल कुशवाहा के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में फरार दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

#SatnaNews #IllegalLiquor #MadhyaPradeshNews #RewaNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!