Edition

कमर्शियल चालकों की आंखों की जांच के लिए परिवहन कार्यालय में लगा निःशुल्क शिविर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। परिवहन विभाग द्वारा शुक्रवार को स्थानीय परिवहन कार्यालय के अंदर कमर्शियल वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बस, ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहनों के चालकों की आंखों की जांच की जा रही है।

शिविर में चालकों की दृष्टि की जांच के साथ जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाएं और चश्मे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। परिवहन विभाग की इस पहल का उद्देश्य वाहन चालकों की आंखों की समस्या की समय पर पहचान कर सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना है।

आरटीओ रवि बरेलिया ने कमर्शियल वाहन चालकों से अपील की कि वे अपना ड्राइविंग लाइसेंस साथ लेकर शिविर में पहुंचें और अपनी आंखों की जांच अवश्य कराएं। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक परिवहन कार्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!