Edition

हरियाणा के 25 लाख ग्रामीणों को बड़ी राहत, लाल डोरा संपत्तियों पर मिलेगा हक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़.

हरियाणा के गांवों में पुश्तैनी मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए उनका घर अब सिर्फ रहने का ठिकाना नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूती का साधन बन सकेगा।

लाल डोरा यानी आबादी देह की जमीन पर वर्षों से मालिकाना हक और पुख्ता दस्तावेजों के अभाव में परेशान ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के माध्यम से संपत्ति का प्रमाणित रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसके लिए जिस स्वामित्व-आबादी देह प्रापर्टी पोर्टल की शुरुआत की है, वह ग्रामीणों के लिए घर बैठे अपनी संपत्ति का पूरा विवरण देखने और रिकॉर्ड में गलती होने पर ऑनलाइन दावा या आपत्ति दर्ज कराने में मददगार बनेगा।

सभी गांवों का सर्वे हुआ पूरा
प्रदेश के सभी 6,248 लाल डोरा गांवों का ड्रोन सर्वे और नक्शा तैयार करने का काम पूरा हो चुका है। अब तक 25 लाख 16 हजार 190 प्रॉपर्टी कार्ड तैयार किए गए हैं, जिनमें से 25 लाख 16 हजार 109 वितरित हो चुके हैं।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!