Edition

महिला से बदसलूकी के आरोप पर भड़का गुस्सा, दस्तावेज लेखक की चप्पलों से हुई पिटाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केसली

तहसील कार्यालय में दस्तावेज लेखक का काम करने वाले रामराज यादव पर महिला से कथित अभद्रता के आरोप के बाद आधा दर्जन महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिलाएं एक साथ उसके कक्ष में पहुंचीं। गेट बंद करने की कोशिश के दौरान पहले दरवाजे पर चप्पल मारी, फिर जैसे ही रामराज ने दरवाजा खोला, महिलाओं ने उसे घेर लिया और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।

कक्ष के अंदर शुरू हुई पिटाई से बचने के लिए वह बाहर गैलरी की ओर भागा, लेकिन महिलाओं ने वहां भी उसे घेर लिया। चप्पलों से लगातार पिटाई के बीच वह किसी तरह महिलाओं के घेरे से निकलकर कार्यालय के बाहर की ओर दौड़ा। इस दौरान एक महिला ने उसका दूर तक पीछा किया।

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!