Edition

रीवा में खाद का पर्याप्त स्टॉक, जल्द आएगी डीएपी की नई रैक, जिले में 3,500 मीट्रिक टन तक यूरिया और 4,500 मीट्रिक टन फास्फेटिक खाद उपलब्ध…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा। रबी सीजन की बुवाई के बीच खाद की उपलब्धता को लेकर जिले में स्थिति स्पष्ट की गई है। जिला विपणन अधिकारी एवं संभागीय प्रबंधक नेहा पीयूष तिवारी ने बताया कि जिले के भंडारण केंद्रों में वर्तमान में करीब 3,000 से 3,500 मीट्रिक टन यूरिया और 4,500 मीट्रिक टन फास्फेटिक खाद उपलब्ध है। इसके अलावा टीएसपी, एसएसपी और अन्य जैविक उर्वरक भी उपलब्ध हैं।

नेहा तिवारी ने बताया कि किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार टोकन बुक कर खाद का उठाव कर सकते हैं। किसानों से अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते खाद लेने की अपील की गई है।

पिछले वर्ष की तुलना में यूरिया का उठाव बढ़ा… विपणन संघ के आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष नवंबर तक करीब 250 मीट्रिक टन यूरिया की बिक्री हुई थी, जबकि इस वर्ष अब तक लगभग 3,500 मीट्रिक टन यूरिया का उठाव हो चुका है। अन्य फास्फेटिक खाद का उठाव भी पिछले वर्ष के करीब 1,500 मीट्रिक टन की तुलना में बढ़कर लगभग 2,000 मीट्रिक टन बताया गया है।

डीएपी 18:46 को लेकर नेहा तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में करीब 780 मीट्रिक टन डीएपी का उठाव हुआ था, जबकि इस वर्ष अब तक करीब 750 मीट्रिक टन डीएपी किसानों द्वारा लिया जा चुका है।

एक-दो दिन में आएगी डीएपी और टीएसपी की नई रैक… अधिकारी के मुताबिक खाद की आपूर्ति लगातार जारी है। आगामी एक-दो दिनों में आईपीएल की नई रैक आने वाली है, जिसमें डीएपी के साथ टीएसपी भी शामिल है। इसके अलावा एनपीके 20:20:0:13, 10:26:26 और 12:32:16 जैसे उर्वरक भी उपलब्ध बताए गए हैं।

खाद की मांग को देखते हुए किसानों से कहा गया है कि वे जरूरत के मुताबिक समय पर खाद का उठाव करें और अंतिम समय में होने वाली भीड़ से बचें। खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर विभाग की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!