मऊगंज में जिला स्तरीय युवा उत्सव शुरू, चार कॉलेजों के विद्यार्थी ले रहे हिस्सा..

मऊगंज के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय में बुधवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन जिले के चार महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सोमदत्त पांडेय की मौजूदगी में हुआ। आयोजन युवा उत्सव प्रभारी प्रो. अनवर खान के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

चार महाविद्यालयों की टीमों ने लिया हिस्सा..युवा उत्सव में आयोजक महाविद्यालय के अलावा सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय देवतालाब, ठाकुर शोमेश्वर सिंह शासकीय महाविद्यालय नईगढ़ी और शासकीय नवीन महाविद्यालय हनुमना के विद्यार्थी शामिल हुए।
गायन, मिमिक्री और रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं…पहले दिन मिमिक्री, एकल गायन, समूह गायन, वक्तृता, एकल वादन, रंगोली और पोस्टर निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। एकल गायन में शास्त्रीय, सुगम और पाश्चात्य संगीत की प्रस्तुतियां हुईं। वहीं, वादन प्रतियोगिता में परकशन और नॉन-परकशन श्रेणियां शामिल रहीं।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्राध्यापक और आयोजन महाविद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
19 नवंबर को होगा समापन…दो दिवसीय युवा उत्सव का समापन 19 नवंबर को होगा। अंतिम दिन प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे और बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
#MauganjNews #YouthFestival #CollegeNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









