Edition

मऊगंज में 12वीं की छात्रा का शव वॉटरफॉल के पास मिला, युवक घायल अवस्था में बरामद..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मऊगंज में 12वीं की छात्रा का शव वॉटरफॉल के पास मिला, युवक घायल अवस्था में बरामद..

मऊगंज जिले के देवलहा प्रपात के पास मंगलवार रात 12वीं की छात्रा शालिनी साकेत का शव झाड़ियों में मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर देवगना निवासी विकास साकेत भी घायल अवस्था में मिला। उसे गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिता ने युवक पर लगाया हत्या का आरोप…मृतका के पिता विष्णु प्रसाद ने आरोप लगाया है कि विकास उनकी बेटी पर शादी करने का दबाव बनाता था। पिता के मुताबिक, शालिनी की शादी दूसरी जगह तय हो चुकी थी। इसी बात को लेकर युवक ने उसे धमकी दी थी। उन्होंने आशंका जताई कि इसी रंजिश में पत्थर से हमला कर बेटी की हत्या की गई। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी छात्रा…शालिनी की छोटी बहन कृतिका के अनुसार, वह पेट दर्द की दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी। उसने बताया था कि अगले दिन उसका पेपर है और वह जल्द लौट आएगी। दोपहर में फोन करने पर शालिनी ने कॉल रिसीव नहीं किया। शाम को मोबाइल बंद मिलने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

जंगल में घायल मिला युवक…पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे सूचना मिली थी कि अष्टभुजी माता मंदिर से लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर दूर जंगल में कोई व्यक्ति मदद और पानी के लिए आवाज लगा रहा है। पुलिस टीम ग्रामीणों और चरवाहों के साथ मौके पर पहुंची, जहां विकास घायल अवस्था में मिला। इसके बाद आसपास तलाशी लेने पर शालिनी का शव बरामद हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार…दुर्गम रास्ते के कारण पुलिस को शव बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में शव को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम के लिए रीवा भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि घायल युवक के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

#MauganjNews #RewaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!