Edition

सतना हवाई पट्टी विस्तार के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, 6 झोपड़े ध्वस्त…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना हवाई पट्टी विस्तार के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, 6 झोपड़े ध्वस्त…

सतना शहर की आदर्श नगर हवाई पट्टी के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। बुधवार को प्रशासन ने हवाई पट्टी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान सरकारी जमीन पर बनाए गए 6 से अधिक अस्थायी झोपड़ों को जेसीबी की मदद से हटाकर जमीन खाली कराई गई। हवाई पट्टी की मौजूदा लंबाई 1200 मीटर से बढ़ाकर 1800 मीटर की जानी है। इसके लिए प्रशासन ने कुल 92 अतिक्रमण चिह्नित किए हैं।

आदर्श नगर और उतैली बाईपास में चिह्नित हैं कब्जे..प्रशासन के सर्वे के अनुसार, हवाई पट्टी विस्तार परियोजना के रास्ते में 92 अवैध कब्जे सामने आए हैं। इनमें 65 कब्जे आदर्श नगर हवाई पट्टी क्षेत्र में और 27 कब्जे उतैली बाईपास की ओर चिह्नित किए गए हैं। संबंधित कब्जाधारियों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

एसडीएम के नेतृत्व में चला अभियान…बुधवार को एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने सरकारी जमीन पर बने अस्थायी निर्माण हटाए। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया, लेकिन अधिकारियों ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।

प्रशासन की कब्जाधारियों से अपील..एसडीएम राहुल सिलाडिया ने बताया कि हवाई पट्टी विस्तार के लिए जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है और अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कब्जाधारियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की है। ऐसा नहीं करने पर प्रशासन की ओर से बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।

#SatnaNews #SatnaAirport #MadhyaPradeshNews #DevelopmentNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!