Edition

बस कंडक्टर से ‘गुंडा टैक्स’ मांगने और मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

सवारी बैठाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, विरोध करने पर कंडक्टर से मारपीट कर दी थी जान से मारने की धमकी।

सतना। सिटी कोतवाली पुलिस ने बस कंडक्टर से कथित तौर पर अवैध रूप से पैसे मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को प्रमोद कुमार शुक्ला, निवासी इटमा नदी तीर, थाना रामपुर बघेलान ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह शुक्ला बस में कंडक्टर है और बस क्रमांक MP19P0703 सतना बस स्टैंड से अमरपाटन के बीच चलती है।

शिकायत के मुताबिक, 12 नवंबर को शाम करीब 5:10 बजे खाना खजाना बाईपास के पास बस रोककर सवारी बैठाई जा रही थी। इसी दौरान नजीराबाद निवासी शेख रहमत उर्फ पप्पू और मुज्जसम खान ने कंडक्टर से पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर दोनों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि शेख रहमत ने उसका गला पकड़ा, जबकि मुज्जसम ने भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

कंडक्टर के शोर मचाने पर बस चालक रज्जन तिवारी और राकेश दाहिया ने बीच-बचाव किया। शिकायत में आरोप है कि दोनों आरोपियों ने बस चलाने के लिए पैसे देने की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। शेख रहमत उर्फ पप्पू को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। वहीं फरार चल रहे मुज्जसम पिता निशाद अहमद, उम्र 40 वर्ष, निवासी नूरी नगर नजीराबाद, सतना को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!