Edition

भारत-पाक महिला टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला आज, एजबेस्टन में बैलेंस्ड पिच की उम्मीद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बर्मिंघम
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 6ठां मुकाबला आज यानी रविवार, 14 जून को खेला जाना है। इस मुकाबले का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों देशों के बीत राजनेतिक तनाव के चलते भारत-पाकिस्तान अब मल्टीनेशन टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखाई देते हैं, वहीं पुलवामा अटैक के बाद तो क्रिकेट फील्ड पर भी दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच तनाव पैदा हो गया है। भारत ने इस अटैक के बाद पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंडशेक पॉलिसी को अपनाया है। भारतीय खिलाड़ी सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते हैं, इसके अलावा ज्यादा इंट्रैक्शन दोनों टीमों के बीच नहीं रहता। हेड टू हेड में भारत पाकिस्तान से काफी आगे हैं, आज भी टीम इंडिया बतौर फेवरेट मैदान पर उतरेगी। आईए एक नजर IND vs PAK पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं-

IND W vs PAK W पिच रिपोर्ट
बर्मिंघम के एजबेस्टन की पिच काफी बैलेंस्ड है। स्पिनर्स और पेसर्स दोनों को बराबर मदद मिलने की उम्मीद है। पेसर्स को ट्रेडिशनली इस पिच पर ज्यादा मदद मिलती है। बैट्समैन गेम के शुरुआती स्टेज में पेस का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। पहले बॉलिंग करना एक समझदारी भरा फैसला हो सकता है। रविवार को बर्मिंघम में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी, और तापमान 13 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

एजबेस्टन T20I आंकड़े
मैच- 8

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 8 (100.00%)

दूसरे बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 0 (0.00%)

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 4 (50.00%)

टॉस हारकर जीते गए मैच- 4 (50.00%)

हाईएस्ट स्कोर- 221/5

लोएस्ट स्कोर- 121

एवरेज रन पर विकेट- 20.70

एवरेज रन पर ओवर- 8.71

एवरेज स्कोर पहले बैटिंग करते हुए- 175

IND W vs PAK W हेड टू हेड
भारत और पाकिस्तान का T20I में आमना सामना कुल 16 बार हुआ है, जिसमें से भारत ने 13 बार जीत दर्ज की है, वहीं पाकिस्तान को तीन ही जीत नसीब हुई है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप में भारत 6-2 से पाकिस्तान से आगे है।

इंडिया-पाकिस्तान स्क्वॉड:
इंडिया महिला: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

पाकिस्तान महिला: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, आयमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जाबिन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!