Edition

चंडीगढ़ को मिलेगी नई बल्क मार्केट की सौगात, 240 से ज्यादा दुकानों-प्लॉट्स पर नजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़.

चंडीगढ़ में कारोबारियों के लिए नई बल्क मार्केट बसाने का रास्ता साफ हो गया है। सेक्टर-56 (वेस्ट) में विकसित की जा रही इस मार्केट को पर्यावरण मंजूरी मिल गई है। प्रशासन अब अगले महीने से प्लाॅट्स और बूथों की नीलामी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है।

करीब 44 एकड़ में विकसित हो रही इस मार्केट में मार्बल, फर्नीचर और निर्माण सामग्री का कारोबार करने वाले व्यापारियों को जगह मिलेगी। धनास की मौजूदा मार्बल मार्केट को यहां शिफ्ट किया जाएगा। सेक्टर-53 और 54 की फर्नीचर मार्केट से हटाए गए कारोबारियों को भी नीलामी में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मार्केट में 52 बूथों के अलावा 188 600-600 वर्ग गज के प्लाॅट रखे गए हैं। प्रशासन की योजना के अनुसार इनकी नीलामी निर्धारित कलेक्टर रेट के आधार पर होगी। इससे कारोबारियों को एक व्यवस्थित व्यावसायिक स्थल मिलेगा। नई मार्केट में सड़क, बिजली, पानी, सीवरेज, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस मार्केट का उद्देश्य शहर में बिखरे हुए थोक कारोबार को एक स्थान पर व्यवस्थित करना है। इससे न केवल कारोबारियों को स्थायी व्यावसायिक परिसर मिलेगा, बल्कि सड़कों और सरकारी जमीन पर चल रही अनधिकृत मार्केटों को भी हटाने में प्रशासन को मदद मिलेगी।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!