Edition

जनजातीय गौरव दिवस पर सतना जेल से 5 आजीवन सजायाफ्ता बंदी रिहा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 जनजातीय गौरव दिवस पर सतना जेल से 5 आजीवन सजायाफ्ता बंदी रिहा…

राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर रविवार को केंद्रीय जेल सतना से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 5 बंदियों को रिहा किया गया। राज्य शासन की विशेष छूट और परिहार के तहत उनकी शेष सजा माफ की गई। रिहा होने वालों में केंद्रीय जेल के 4 और खुली जेल का 1 बंदी शामिल है।

रिहाई के दौरान जेल अधीक्षक लीना कोष्टा ने सभी को श्रीफल, श्रीमद्भगवद्गीता, फलदार पौधा, लंच पैकेट, पारिश्रमिक पासबुक और रिहाई प्रमाण पत्र देकर विदाई दी। उन्होंने बंदियों को अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने और बेहतर जीवन जीने की सलाह दी।

रिहा होने वालों में मैहर के शिवबालक कोल और सतीश तिवारी, पन्ना के रामप्रताप राजपूत और स्वामीदीन लोधी तथा टीकमगढ़ के गुलाब अहिरवार शामिल हैं। सजा के दौरान शिवबालक कोल ने सबसे अधिक 1.33 लाख रुपये पारिश्रमिक अर्जित किया।

#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #PrisonRelease #LatestNews #Rewanchalnews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!